Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Banda - थाने के बाहर खड़े मौरंग के सीज डंपर लेकर फुर्र हुए अज्ञात चालक,सीओ ने लगाई फटकार
- Reporter 21
- 10 Nov, 2024
बीते 07 नवंबर की रात्रि में नायब तहसीलदार व जसपुरा थानाध्यक्ष ने गौरी अमारा संपर्क मार्ग से गुजर रहे चार मौरंग भरे ओवरलोड डंपर पर सीजर की कार्यवाही की थी
संवाददाता यूसुफ खान राना
बांदा।बीती रात थाना जसपुरा के सामने सीज ओवरलोड मोरंग भरा डंपर गायब हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसको लेकर लोगो के बीच सोसल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने मौरंग के सीज वाहनों को थाने के सामने से गायब हो जाने को लेकर थानाध्यक्ष मोनी निषाद से जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे थाना के सामने सीज ओवरलोड मोरंग भरा डंपर अज्ञात लोगों अपनी बैटरी लाकर स्टार्ट कर ले गये। सुबह डंपर न मिलने पर इधर उधर तलाश किया गया।डंपर गायब होने पर सीओ सदर ने नाइट अफसर सब इंस्पेक्टर राजाराम पाण्डेय, दीवान सरोज कुमार,पहरा देने वाले कांस्टेबल को फटकार लगाई। काबिलेगौर बात है की बीते 7 नवंबर की रात्रि में नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद ने गौरी अमारा संपर्क मार्ग से गुजर रहे चार मौरंग भरे ओवरलोड डंपर पर सीजर की कार्यवाही करने के बाद स्थानीय थाना को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया था। जिसमे से एक मोरंग भरा डंपर गायब हो गया। वहीं इस बाबत सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरों को चेक किया जा रहा है गायब डंपर के फुटेज लिए जा रहे हैं। जल्द ओवरलोड मोरंग भरा डंपर को पकड़ा जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







