Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Banda - हत्या के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्तों को बदौशा पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Reporter 21
- 10 Nov, 2024
अभियुक्तों ने पैसा व संपत्ति की लालच में महिला की गला रेतकर कर दी थी हत्या
रिपोर्ट - यूसुफ खान राना
बांदा - पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्ता रेखा त्रिपाठी पत्नी पीयुष कुमार त्रिपाठी को बस स्टैण्ड बदौसा तथा दो अभियुक्तों श्रीचन्द्र चतुर्वेदी पुत्र रज्जु प्रसाद तथा अशोक उर्फ छैला पुत्र मुन्नी लाल को नादनमऊ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों अशोक उर्फ छैला तथा अभिलाष द्वारा महिला कि हत्या कि गई थी तथा हत्या करने के लिये अभिलाष तथा रेखा द्वारा अशोक को दस लाख रुपये का लालच दिया गया था । दिनांक 31.10.2024 को अभियुक्तों द्वारा पैसा व जमीन के लालच में रमाबाई पत्नी गजोधर उम्र लगभग 70 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी गई थी।फिलहाल पुलिस इसका खुलासा करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







