:
Breaking News

Banda -: डीआईजी अजय कुमार सिंह ने मंडलीय अपराधों की करी समीक्षा,पुलिस कप्तानों को दी हिदायत

top-news

Banda Riport by - Yusuf Rana


 आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने व अपराध नियंत्रण के संबन्ध में जिलेवार पुलिस कप्तानों को दी खास हिदायत

 बांदा - बुधवार को डीआईजी अजय कुमार सिंह ने मंडलीय पुलिस कप्तानों के साथ मीटिंग कर अपराधों की समीक्षा की है।गौरतलब है की 
आगामी दीपावली, भैया दूज व धनतेरस आदि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा अपराध नियंत्रण के संबन्ध में जिलेवार पुलिस कप्तानों को खास हिदायत दी है।
वही उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ (जनसुनवाई) से सम्बन्धित लम्बित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण, आई0जी0आर0एस0 से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के साथ साथ प्रचलित अभियान ऑपरेशन कन्वेंशन तथा मिशन शक्ति अभियान फेज – 5.0 में कार्यवाही सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए है।
 बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉo दीक्षा शर्मा, पुलिस अधीक्षक महोबा पलास बंसल तथा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे |

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *