:
Breaking News

Banda -: क्यूआर कोड से निकलेगी ई रिक्शा मालिक व चालकों की डिटेल्स

top-news

क्यूआर कोड से निकलेगी ई रिक्शा मालिक व चालकों की डिटेल्स


रिपोर्ट by - यूसुफ खान बांदा

- एसपी अंकुर अग्रवाल ने शुरू की शानदार पहल बोले इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने एवं अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी साथ ही ई-रिक्शा चालकों को एक डिजिटल प्लेटफार्म मिलेगा जो उनके रोजगार को और बेहतर बनाने में मदद करेगा

 बांदा - जनपद में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने शहर में ई-रिक्शा सेवाओं को और अधिक सुरक्षित एवं संगठित बनाने तथा महिला सुरक्षा के दृष्टिगत ई-रिक्शा मालिकों व चालकों के सत्यापन हेतु एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा एक अनोखी पहल शुरू की गई है जिसके अन्तर्गत ई-रिक्शा मालिकों/चालकों का सत्यापन कर एक विशेष QR कोड प्रदान किया जा रहा है जिसे ई-रिक्शा चालक अपने ई-रिक्शा पर चस्पा करेंगे । कोई भी यात्री QR को स्कैन कर ई-रिक्शा चालक/मालिक के बारे जानकारी कर सकता है साथ ही कोई महिला यात्री इसका विवरण अपने परिवारीजनों को भी साझा कर सकती है ।एसपी ने कहा की प्रकिया से यातायात व्यवस्था को सुधारने एवं अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी साथ ही ई-रिक्शा चालकों को एक डिजिटल प्लेटफार्म मिलेगा जो उनके रोजगार को और बेहतर बनाने में मदद करेगा । पहल के तहत आज दिनांक 05.10.2024 को जीआईसी ग्राउंड में निःशुल्क कैम्प लगाया गया है जिसके माध्यम से ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जा रहा है । अभी प्रारम्भ में कैम्प नवरात्रि तक चलेगा जिसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर रजनीश तथा सीसीटीएनएस आरक्षी अनिल आर्या को लगाया गया है । ई-रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन/सत्यापन के संबंध में मो0नं0 8739079875/8174836194 सम्पर्क कर सकते हैं । ई-रिक्शा चालक नजदीकी जनसेवा केन्द्र से https://bandapolice.com/ पर जाकर भी सत्यापन के आवेदन कर सकते हैं ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *