:
Breaking News

Banda -: जीआरपी व आरपीएफ टीम अलर्ट, ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जाना हाल

top-news

बांदा - डीआईजी रेलवे प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर बांदा जीआरपी स्पेक्टर नवेन्दु शेखर अग्निहोत्री ने मय पुलिस फोर्स के साथ बांदा रेलवे स्टेशन व ट्रेन पटरियों का ड्रोन कैमरे के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को परखा साथ ही डोर्न कैमरे के जरिए 


रेलवे ट्रैक पर कोई भारी वस्तु ( पत्थर , सिलेण्डर आदि ) व समान न पडा हो इस सम्बन्ध में सघन रुप से चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे ट्रैक पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नही दिखाई दी । ड्रोन के माध्यम से लगातार अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है । यात्रियो की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुये GRP व RPF की संयुक्त टीम व सिविल पुलिस बाँदा के सहयोग से लगातार रेलवे ट्रैक की निगरानी व चेकिंग की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *